Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jharkhand News: 23 मई से वोटर लिस्ट में नाम जांचने की अपील, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी सूची

Jharkhand News: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के मतदाताओं से 23 मई से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाता सूची में नाम सत्यापित करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं की सूची अगले दो सप्ताह तक सभी बूथों पर प्रदर्शित की जाएगी, ताकि लोग आसानी से अपने विवरण की जांच कर सकें.

निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रदर्शित सूची में संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी दिया जाएगा, जिससे मतदाता सीधे संपर्क कर सकेंगे. अधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो जाएगी, उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त दस्तावेज जमा नहीं करने होंगे.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बीएलओ से संपर्क कर नाम और विवरण का सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !