Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Jharkhand News: IAS विनय चौबे का निलंबन वापस, सरकार के आदेश के बाद कार्मिक विभाग में दिया योगदान

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने IAS अधिकारी विनय चौबे का निलंबन समाप्त कर दिया है. बहाली के बाद चौबे ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में योगदान दे दिया है. विनय चौबे को शराब घोटाला मामले में ACB की कार्रवाई के बाद निलंबित किया गया था. उन पर मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों के साथ कथित मिलीभगत कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

जमीन से जुड़े मामलों में भी आरोप
शराब घोटाले के अलावा विनय चौबे के खिलाफ दो अन्य मामले भी दर्ज हैं. इन मामलों में आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए करीबी लोगों के नाम पर जमीन का गलत तरीके से म्यूटेशन कराया. इन आरोपों की जांच भी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है.

जमानत के बाद अब विभाग में वापसी
ACB की कार्रवाई के बाद विनय चौबे जेल में रहे थे. बाद में अदालत से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आए. अब सरकार की ओर से निलंबन खत्म किए जाने के बाद उन्होंने कार्मिक विभाग में योगदान कर नई जिम्मेदारी संभाल ली है. उनके खिलाफ दर्ज मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !