Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand News : किसानों से वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा का बाघमारा प्रखंड कार्यालय के सामने धरना

Jharkhand News :  झारखंड में भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बाघमारा प्रखंड कार्यालय के सामने भाजपा की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने का नेतृत्व शत्रुघ्न महतो ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।


किसानों से किए वादे पूरे नहीं करने का लगाया आरोप


धरना को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किसानों से 32 रुपये प्रति किलो अनाज खरीदने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया। समय पर अनाज की खरीद नहीं होने से किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।


कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल


विधायक ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। होटवार जेल मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब जेल के अंदर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो बाहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार को आने वाले समय में जवाब देगी।


मईया सम्मान योजना को बताया छलावा


धरने के दौरान भाजपा नेताओं ने मईया सम्मान योजना को महिलाओं के साथ छलावा बताया। आरोप लगाया गया कि लगातार महिलाओं के नाम योजना से हटाए जा रहे हैं और उन्हें लाभ से वंचित किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरने में विफल रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !