Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Jharkhand News : गोईलकेरा में सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल, चाईबासा रेफर

Jharkhand News : पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा प्रखंड में डलाईकेला रेलवे फाटक के पास सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गोईलकेरा बाजार जा रहे थे, तभी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा भेजा गया

घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मदद से घायलों को तुरंत गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

तेज रफ्तार और असंतुलन बना हादसे की वजह, जांच में जुटा प्रशासन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक असंतुलित होने से हादसा हुआ। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !