Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jharkhand News : पतरातू में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

Jharkhand News : रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के हेसला स्थित पीटीपीएस कॉलोनी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दरअसल, 222.26 एकड़ जमीन जियाडा को हस्तांतरित करने और उसमें से 40 एकड़ जमीन निजी कंपनी वरुण बेवरेज को आवंटित करने के फैसले के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जलाए टायर

प्रशासन की टीम पुलिस के साथ आवंटित जमीन की जद में आ रहे आवासों को खाली कराने पहुंची, तो ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सैकड़ों लोग पटेल चौक पर जमा होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सीओ के साथ वार्ता में ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे अपने घर खाली नहीं करेंगे।

बातचीत विफल होने के बाद लोगों ने पतरातू-रांची मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद कुछ आवासों को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। स्थिति तब और बिगड़ गई जब लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने बीच-बीच में हल्का बल प्रयोग भी किया। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और प्रशासन अलर्ट मोड में है। समाचार लिखे जाने तक विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !