Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jharkhand News : बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया से सीमाओं तक सख्त निगरानी

Jharkhand News : बकरीद पर्व को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों को विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश भेजते हुए कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। इस वर्ष बकरीद का पर्व 28 मई को संभावित माना जा रहा है, हालांकि अंतिम तिथि चांद दिखने पर निर्भर करेगी।


पुलिस मुख्यालय ने गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और साहेबगंज समेत संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया है।


अवैध पशु तस्करी रोकने के लिए सीमाओं पर सघन जांच


स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट में कहा गया है कि बकरीद के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और राजस्थान से पशुओं की अवैध तस्करी की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं और चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी, अवैध बूचड़खानों के संचालन और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वैध पशुओं के परिवहन के दौरान किसी भी प्रकार की मारपीट, अवरोध या अवैध रोकटोक पर भी नजर रखने को कहा गया है।


सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी


बकरीद के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब और एक्स पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा भ्रामक वीडियो, पुरानी तस्वीरें या फर्जी पोस्ट साझा करने वाले ग्रुप एडमिन और यूजर्स पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके लिए साइबर निगरानी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।


पिछली घटनाओं को देखते हुए अलर्ट


पुलिस मुख्यालय ने पिछले वर्षों में हुई सांप्रदायिक घटनाओं का हवाला देते हुए सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। खासकर हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो और पाकुड़ जैसे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !