Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Jharkhand News : रांची बनेगा आईटी हब, 100+ एकड़ में बनेगा झारखंड का पहला IT पार्क

Jharkhand News : झारखंड की राजधानी रांची को आईटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में झारखंड का पहला आईटी पार्क बनाया जाएगा, जिसके लिए करीब 100 से 107 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।


आईटी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, हजारों को रोजगार


इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आईटी पार्क विकसित किया जाएगा, जिससे राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नई गति मिलेगी। अनुमान है कि इस पार्क के बनने से हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, वहीं अप्रत्यक्ष रूप से भी बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही होटल, रियल एस्टेट, ट्रांसपोर्ट और रिटेल जैसे क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिलेगा।


बड़ी आईटी कंपनियों को आकर्षित करने की तैयारी


सरकार इस आईटी पार्क को देश के प्रमुख टेक हब बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे की तर्ज पर विकसित करने की योजना बना रही है। इसके लिए मास्टर प्लान और डीपीआर तैयार किया जा रहा है, साथ ही निजी एजेंसियों और बड़ी आईटी कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इस परियोजना के जरिए रांची को पूर्वी भारत के प्रमुख आईटी केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है, जिससे राज्य के युवाओं को अपने ही शहर में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !