Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Jharkhand News : शहर में मजदूर दिवस को ऐतिहासिक बनाने में जुटा एटक, 2000 झंडों से सजेगा शहर

Jamshedpur News : शहर में आगामी 1 मई मजदूर दिवस को लेकर एटक (AITUC) ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। संगठन द्वारा पूरे शहर को झंडों से सजाने का काम तेज़ी से चल रहा है। जानकारी के अनुसार, करीब 2000 झंडे शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए जाएंगे, ताकि मजदूर दिवस को भव्य और ऐतिहासिक रूप दिया जा सके।


भव्य रैली की है तयारी, मजदूर एकता का दिखेगा उदाहरण 


कार्यक्रम के तहत से बारिगोड़ा में हजारों मजदूरों की भागीदारी के साथ एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो साकची स्थित सरकार बिल्डिंग के पास शहीद स्थल पर जाकर समाप्त होगी।

एटक नेता अंबुज ठाकुर ने बताया कि इस बार की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है और बड़ी संख्या में मजदूर इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता और उनके अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए यह आयोजन अहम साबित होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !