Jharkhand Politics: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश पदाधिकारियों के बीच जिलों का प्रभार बांट दिया है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है.
उत्तर छोटानागपुर और कोल्हान क्षेत्र के जिलों का प्रभार तय
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि गिरिडीह जिले की जिम्मेदारी आभा सिन्हा, कोडरमा की विजय यादव, हजारीबाग की राजीव रंजन प्रसाद और चतरा की केदार पासवान को दी गई है. रामगढ़ जिले का प्रभार शिव कुमार भगत, बोकारो ग्रामीण का संजय पांडेय, बोकारो शहरी का शमशेर आलम, धनबाद ग्रामीण का राकेश किरण महतो और धनबाद शहरी का शकील अख्तर अंसारी को सौंपा गया है.
वहीं पूर्वी सिंहभूम की जिम्मेदारी शशि भूषण राय, पश्चिमी सिंहभूम का प्रभार धर्मेन्द्र सोनकर और सरायकेला-खरसावां की जिम्मेदारी बेलस तिर्की को दी गई है.
रांची प्रमंडल और पलामू क्षेत्र में भी नियुक्तियां
रांची महानगर का प्रभार धर्मराज राम, रांची ग्रामीण की जिम्मेदारी रियाज अंसारी, लोहरदगा का अलोक कुमार दूबे, खूंटी का चैतु उरांव, गुमला का शमशेर आलम और सिमडेगा का प्रभार डॉ. अजय नाथ शाहदेव को दिया गया है.
इसके अलावा पलामू जिले की जिम्मेदारी विनय सिन्हा दीपू, गढ़वा की सुरजीत नागवाल और लातेहार का प्रभार निरंजन पासवान को सौंपा गया है.
संथाल परगना के जिलों में भी प्रभारी नियुक्त
संथाल परगना क्षेत्र में देवघर जिले की जिम्मेदारी रविन्द्र झा, दुमका की अशोक वर्मा, जामताड़ा की बादल पत्रलेख, साहेबगंज की मुन्नम संजय और पाकुड़ की जिम्मेदारी जमील अख्तर को दी गई है.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कहा है कि सभी पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम करेंगे.