Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jharkhand Politics: जेएलकेएम ने केंद्रीय सचिव संजय महतो को 3 साल के लिए किया निष्कासित

Jharkhand Politics: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अनुशासनहीनता के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय सचिव संजय कुमार महतो को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से तीन वर्षों के लिए सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिया गया है.
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई संगठन की अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की गई है.

पार्टी के अनुसार, संजय महतो पर एक निजी कंपनी के साथ बिचौलियापन करने का गंभीर आरोप है. जारी पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उन्होंने स्वयं इस बात को स्वीकार किया है. इसे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है.

नेतृत्व का कहना है कि इस तरह के कृत्य से संगठन की साख और जनविश्वास को नुकसान पहुंचता है. एक जिम्मेदार पदाधिकारी से उच्च नैतिक मानकों की अपेक्षा की जाती है, जिसका पालन नहीं किया गया.

पार्टी संविधान और अनुशासन नियमावली के तहत यह निर्णय लिया गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन अवधि के दौरान संजय महतो पार्टी के नाम, ध्वज, प्रतीक या किसी भी संगठनात्मक गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेंगे.

राजनीतिक हलकों में इस फैसले को पार्टी की साफ छवि बनाए रखने की दिशा में उठाया गया सख्त कदम माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !