Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Jharkhand Politics: झारखंड राज्यसभा चुनाव, मतदान प्रक्रिया पूरी, अब मतगणना का इंतजार

Jharkhand Politics: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चल रहा मतदान समाप्त हो गया है. आखिरी वोट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने डाला. इसके साथ ही सभी विधायकों का मतदान पूरा हो गया और अब वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी.

राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ था. सबसे पहले एनडीए विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके बाद इंडिया गठबंधन के विधायकों ने मतदान किया.

मतदान के दौरान विधानसभा परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. अब सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हैं. अब यह साफ हो जाएगा कि झारखंड से राज्यसभा की दोनों सीटों पर किस उम्मीदवार की जीत होती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !