Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति पर नजर, गौरव वल्लभ के नाम की चर्चा तेज

Jharkhand Politics: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड प्रभारी नितिन नवीन के दो दिवसीय रांची दौरे को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है.

नितिन नवीन का दौरा 6 जून से शुरू हो रहा है. इसे राज्यसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. वहीं नामांकन की अंतिम तारीख 8 जून नजदीक होने के कारण भाजपा के संभावित उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अर्थशास्त्री और नेता गौरव वल्लभ को झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि उनके नाम पर पार्टी के शीर्ष स्तर पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

एक फैसले से कई समीकरण साधने की तैयारी
भाजपा रणनीतिक तौर पर गौरव वल्लभ के नाम के जरिए कई संदेश देने की कोशिश कर सकती है. पार्टी के अंदर माना जा रहा है कि उन्हें राज्यसभा भेजने से संसद में एक मजबूत वक्ता के साथ-साथ झारखंड को एक शिक्षित और आर्थिक मामलों के जानकार चेहरे का प्रतिनिधित्व मिलेगा. नितिन नवीन के दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा चुनावी रणनीति को लेकर भी मंथन करेगी.

झारखंड से पुराना जुड़ाव
गौरव वल्लभ का झारखंड से राजनीतिक और अकादमिक जुड़ाव रहा है. वह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं.

उस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला था, जिसमें सरयू राय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराया था. गौरव वल्लभ उस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे. बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया. राजस्थान के जोधपुर में जन्मे गौरव वल्लभ का रांची से भी शैक्षणिक जुड़ाव रहा है. अब राज्यसभा चुनाव में भाजपा उनके नाम को आगे बढ़ाती है या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !