Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में 10 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 5 से 10 सितंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 8 सितंबर को कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

रांची में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रांची में 5 से 7 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 8 सितंबर को रांची का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. 9 और 10 सितंबर को भी बारिश की संभावना बनी रहेगी.

मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवा की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !