Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में तापमान 40 के करीब

Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि बारिश के बावजूद उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। राजधानी रांची का मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है और यहां अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पलामू-गढ़वा में गर्मी का सितम, रांची में राहत
आज झारखंड के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 38° C के बीच रहने का अनुमान है। पलामू, गढ़वा और पूर्वी सिंहभूम में पारा 37 से 38°  तक पहुंच सकता है, जबकि रांची, गुमला, लोहरदगा और रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 20 से 22° के आसपास रहने की संभावना है। वहीं धनबाद और जमशेदपुर में तेज धूप और उमस के कारण लोगों को हीटवेव जैसी गर्मी महसूस हो सकती है, जहां तापमान 38 से 40° तक पहुंचने के आसार हैं।

कई जिलों में बारिश के आसार, तेज हवाओं का अलर्ट
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। राजधानी रांची का AQI 110, जमशेदपुर का 130, पलामू का 120 और धनबाद का AQI 180 दर्ज किया गया है। बढ़ती आर्द्रता के कारण लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

प्री-मानसून बारिश से थोड़ी राहत, लेकिन गर्मी बरकरार
बीते गुरुवार को भी राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल और हल्की बारिश दर्ज की गई थी। सिमडेगा, रांची और पूर्वी सिंहभूम में बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट आई, लेकिन गर्मी से पूरी राहत नहीं मिली। आमतौर पर मई का महीना झारखंड में बेहद गर्म और शुष्क रहता है, लेकिन इस बार प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में तापमान 30 से 38° C के बीच बना रह सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !