Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू का प्रकोप, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर रहेगा, जबकि पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। रांची मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज अधिकांश जिलों में तापमान 36 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

पश्चिमी झारखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट, 43°C तक पहुंचेगा पारा
पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जैसे इलाकों में गर्मी सबसे ज्यादा परेशान करेगी, जहां तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति बनी रहने की आशंका है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

पूर्वी और दक्षिणी झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट
वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

रांची समेत पठारी जिलों में राहत भरा मौसम
 रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। यहां बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। कुल मिलाकर झारखंड में आज का मौसम कहीं राहत तो कहीं आफत लेकर आया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !