Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jharkhand Weather Update: बारिश से झारखंड का मौसम सुहाना, कई जिलों में आज भी बारिश के आसार

Jharkhand Weather Update: झारखंड में लगातार हो रही प्री-मानसून बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। राज्य के कई हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।आज भी रांची, खूंटी, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दे सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान सिमडेगा में सबसे ज्यादा 34.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि जगन्नाथपुर, बेरो और बानो में भी अच्छी बारिश हुई। कई क्षेत्रों में आंधी और बिजली चमकने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

पलामू सबसे गर्म, रांची में मौसम रहा ठंडा
बुधवार को पलामू राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।वहीं रांची में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हुआ। आज पलामू और गढ़वा में अधिकतम तापमान 35 से 38°C तक पहुंच सकता है, जबकि रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 20 से 23°C रहने का अनुमान है। राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 32 से 35°C और न्यूनतम 20 से 24°C के बीच बना हुआ है।

पूरे सप्ताह बारिश के आसार, किसानों को होगा फायदा
मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रह सकता है। इससे किसानों को खेती-किसानी में फायदा मिलने की उम्मीद है, लेकिन लगातार बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल बारिश की वजह से राज्य में मौसम राहतभरा बना हुआ है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !