Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Jharkhand Weather Update: रांची-जमशेदपुर समेत कई जिलों में वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मौसम अचानक करवट ले रहा है। सुबह से कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और दोपहर से शाम के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने पूरे राज्य में आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर दक्षिणी और मध्य जिलों में तेज हवाओं के साथ खराब मौसम देखने को मिल सकता है।

रांची-जमशेदपुर समेत कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात का खतरा
रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और पलामू जैसे जिलों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। वहीं कुछ इलाकों में रात तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

दिनभर बादल, गर्मी से मिलेगी राहत
राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में आज दिनभर बादल छाए रह सकते है। रांची, खूंटी, लोहरदगा और गुमला में मौसम सुहावना रहने के आसार हैं। बादलों और बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शाम के समय कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

44.6 mm बारिश दर्ज, दालटनगंज रहा सबसे गर्म
मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी। रामगढ़ में सबसे ज्यादा 44.6 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं दालटनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज राज्य में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री तक रह सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !