Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में ठंड और कोहरे का कहर, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

Weather: राजधानी रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर-पश्चिम से बह रही सर्द हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन काफी जुड़ा महसूस होती है। कई इलाकों में घना कोहरा छाने लगा है, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों और आसपास के मध्य हिस्सों में आने वाले दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

रांची और इसके आस-पास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड का सबसे ज्यादा असर देर रात सड़कों पर रहने वाले बेघर लोगों पर दिख रहा है, जिन्हें ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर रात गुजारनी पड़ रही है। झारखंड में ठंड ने अब पूरी तरह अपनी पकड़ बना ली है। गढ़वा, पलामू, लोहरदगा और रांची समेत कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

घरों में सिमटे लोग

अब हालात ऐसे हो गए है कि बुजुर्गों और बच्चों में सर्दी, खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने ठंड को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है। बीते 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।

कहां कितना तापमान दर्ज हुआ 

तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस कांके में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आने वाले पांच दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 19 से 23 दिसंबर तक राज्य के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में दिन में धूप खिलने के बावजूद ठंड से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !