Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में मौसम की आंख-मिचौली, ठंड और गर्मी के बीच उलझी दिनचर्या

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम लोगों की परीक्षा ले रहा है। सुबह की शुरुआत कंपकंपाती ठंड से होती है, दोपहर होते-होते तेज धूप और गर्मी लोगों को स्वेटर उतारने पर मजबूर कर देती है, और जैसे ही शाम ढलती है, ठंड फिर से लौट आती है। इस बदलते मिजाज ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोग दिन में कई बार कपड़े बदलने को मजबूर हैं।

मौसम के इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर सेहत पर भी दिखने लगा है। अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी, खांसी, जुकाम और मौसमी बुखार लगभग हर तीसरे घर में दस्तक दे चुका है। डॉक्टर भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

रांची, खूंटी और गुमला में बढ़ी ठिठुरन
राज्य के उत्तरी और मध्य जिलों में ठंड ने खासा असर दिखाया है। रांची, खूंटी, गुमला, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा जैसे जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इन इलाकों में सुबह और रात के समय कंकनी ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी और मध्य झारखंड में तापमान का यह पैटर्न अगले चार दिनों तक बना रह सकता है। रांची, पलामू, लातेहार, खूंटी और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दक्षिणी जिलों में दोपहर की तपिश
वहीं, दक्षिणी और पूर्वी झारखंड में मौसम की तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आ रही है। जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, देवघर और साहिबगंज जैसे जिलों में दोपहर के समय गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। यहां अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। हालांकि, रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी जिलों में हल्की गर्मी का असर अगले चार दिनों तक जारी रह सकता है, हालांकि दिन और रात के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

चार दिनों तक रहेगा मौसम का "यू-टर्न" 
झारखंड में फिलहाल मौसम का “यू-टर्न” जारी है। सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी और शाम होते-होते फिर ठंड का यह सिलसिला कम से कम अगले चार दिनों तक लोगों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर असर डालता रहेगा। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और बदलते तापमान से खुद को सुरक्षित रखें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !