Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Job Vacancy: झारखंड में हेल्थ सेक्टर में 201 पदों पर भर्ती, 30 मार्च तक करें आवेदन

Health: झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों का मकसद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर बनाना है, ताकि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

आवेदन की प्रक्रिया 
आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।  सामान्य वर्ग के लिए 81, ईडब्ल्यूएस के लिए 20, एसटी के लिए 52, एससी के लिए 20, बीसी-I के लिए 16 और बीसी-II के लिए 12 पदों में विभाजित किया गया है। 

अनुभव और योग्यता 
योग्यता की बात करें, तो उम्मीदवार के पास हेल्थ मैनेजमेंट या हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ी डिग्री होना चाहिए। जैसे कि पीजी डिप्लोमा, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए या मास्टर इन पब्लिक हेल्थ। साथ ही  कम से कम 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। कंप्यूटर चलाने और ऑफिस के कामकाज की समझ रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन के लिए आयु सीमा
उम्र सीमा की बात करें तो सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए  40 साल है। ओबीसी के लिए 42 साल, महिलाओं के लिए 43 साल और एससी-एसटी वर्ग के लिए 45 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार छूट भी मिलेगी।

उम्मीदवारों कि चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार की पढ़ाई, एक्सपीरियंस और अन्य जरूरी बातों के आधार पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सभी शर्तों को पूरा करेंगे, उन्हें नौकरी दी जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !