Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Kharkai River Water Level: खरकई नदी खतरे के निशान से 1.44 मीटर ऊपर, गंजिया बराज के 10 फाटक खुले

Kharkai River Water Level: लगातार हो रही बारिश के बीच खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. आदित्यपुर पुल के पास नदी खतरे के निशान से 1.44 मीटर ऊपर बह रही है. बाढ़ नियंत्रण कक्ष, आदित्यपुर की ओर से सोमवार दोपहर 12 बजे जारी दैनिक रिपोर्ट, मेमो संख्या 174 में नदी के जलस्तर की जानकारी दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक आदित्यपुर स्थित खरकई ब्रिज पर नदी का खतरे का स्तर 129.00 मीटर निर्धारित है. इसके मुकाबले वर्तमान जलस्तर 130.44 मीटर दर्ज किया गया है. नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है. इधर, गंजिया बराज में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है. बराज का वर्तमान जलस्तर 135.80 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि इसका एफआरएल 143.70 मीटर है.



जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए गंजिया बराज के सभी 10 फाटक खोल दिए गए हैं. बराज से इस समय 1853.02 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !