Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Kharsawan News: पोडाडीह गांव में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय मजदूर की मौत

Kharsawan News: खरसावां थाना क्षेत्र के शिमला पंचायत के पोडाडीह गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. धूम कुड़िया भवन के निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय मजदूर डॉक्टर नायक की मौत हो गई. बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान डॉक्टर नायक 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया. करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर गिर पड़ा.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने आनन-फानन में मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद डॉक्टर नायक को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

हाईटेंशन तार को लेकर ग्रामीणों ने जताई चिंता
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है. वहीं, ग्रामीणों ने निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तारों को लेकर चिंता जताई है. लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ऐसे बिजली तारों की मौजूदगी सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !