Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Khunti Crime News: खूंटी के मुरहू में गर्भवती युवती की हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव; आरोपी गिरफ्तार

Khunti Crime News: खूंटी के मुरहू में 19 साल की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है. रविवार को पंगुरा गांव के जंगल में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, युवती करीब आठ महीने की गर्भवती थी. पोस्टमार्टम के दौरान उसके गर्भ से मृत शिशु मिलने की जानकारी भी सामने आई है.

दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध
मृतका अड़की थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. पुलिस के अनुसार, उसका करीब दो साल से पंगुरा निवासी 20 वर्षीय सागर ओड़ेया के साथ संबंध था. इसी दौरान वह गर्भवती हो गई. पुलिस का कहना है कि युवती सागर से शादी करने और बच्चे को अपनाने की मांग कर रही थी.

इसी बीच सागर ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. करीब दो महीने पहले उसने कथित तौर पर दूसरी युवती को ढुकू प्रथा के तहत अपने घर में रखना शुरू कर दिया था.

2 सितंबर के बाद गायब थी युवती
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को युवती बच्चे के हक की बात करने सागर के घर पहुंची थी. इसके दो दिन बाद से उसका कोई पता नहीं चला. परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की. रविवार को पंगुरा के जंगल में शव मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस ने किया हत्या का दावा
मामले में पुलिस ने सागर ओड़ेया को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में सागर ने हत्या की बात स्वीकार की. पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद वह युवती को बहाने से जंगल की ओर ले गया, जहां कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी. घटनास्थल पर डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और मुरहू थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा भी पहुंचे और जांच की.

पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है. हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर जांच जारी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !