Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-18

Khunti Crime News: खूंटी में वाहन चोरी गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, 19 बाइक और पिकअप बरामद

Khunti Crime News: वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खूंटी पुलिस ने एक अंतरजिला गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 19 मोटरसाइकिल और एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार, चोरी की गई बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी. इसके बाद इन्हें बेचने की तैयारी की जा रही थी. बरामद वाहनों की पहचान और उनके असली मालिकों का पता लगाने की प्रक्रिया चल रही है.

गुप्त सूचना पर शुरू हुई छापेमारी
पुलिस को 18 सितंबर को इस गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी. एसपी ऋषभ गर्ग को सूचना मिली कि सायको थाना क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी नंबर लगी चोरी की बाइक लेकर घूम रहे हैं. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ खूंटी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. टीम ने सायको और अड़की थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की.

8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गुरुदयाल मुंडा उर्फ पनसउ मुंडा, इसरायल पूर्ति, मनमसीह पूर्ति उर्फ डेरो, मसीह मुंडा, मोहन लोहार, एतवा मुंडा, समराय होरो और जयराम मुंडा उर्फ जावरा को गिरफ्तार किया.

चोरी के वाहनों का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने 19 बाइक के अलावा एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन भी बरामद की है. शुरुआती जांच में कई बाइक चोरी की होने की जानकारी मिली है. अब पुलिस यह पता लगा रही है कि वाहन किन जगहों से चोरी किए गए थे और इन्हें कहां बेचने की तैयारी थी. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और आगे की जांच में वाहन चोरी से जुड़े दूसरे मामलों की भी जानकारी सामने आ सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !