Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Khunti News : मिशन मुस्कान के तहत खूंटी पुलिस ने लौटाए 57 गुम मोबाइल

Khunti News : खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर चलाए जा रहे “मिशन मुस्कान” अभियान के तहत खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तकनीकी जांच और लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 57 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग की मौजूदगी में उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। मोबाइल धारकों ने खूंटी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।


लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश


इस दौरान एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को आम लोगों से जुड़े मामलों में तेजी और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान करना और उनका भरोसा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते तकनीकी जांच कर मोबाइल की बरामदगी की जा सके। खूंटी पुलिस की इस कार्रवाई से कई लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !