Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Latehar News: बीड़ी पत्ता ढुलाई पर बवाल, ग्राम प्रधान ने थाना प्रभारी पर लगाए मिलीभगत के आरोप

Latehar News: मनिका थाना क्षेत्र के ब्यांग गांव में बीड़ी पत्ता की कथित अवैध तुड़ाई और ढुलाई को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम प्रधान अवधबिहारी यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मनिका थाना प्रभारी पर बीड़ी पत्ता ठेकेदारों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।

बिक्री से पहले ही बीड़ी पत्ता उठाने का आरोप
ग्राम प्रधान के अनुसार, मटलौंग बिट के यूनिट नंबर-222 के अंतर्गत आने वाले ब्यांग और कोरीद गांव का बीड़ी पत्ता अभी तक अधिकृत रूप से बिक्री नहीं हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर अवैध तरीके से बीड़ी पत्ता की तुड़ाई कर उसे बाहर भेजा जा रहा है। आवेदन में कई लोगों के नाम भी उल्लेखित किए गए हैं।

ग्रामीणों के विरोध के बावजूद ढुलाई का दावा
आवेदन में कहा गया है कि ग्रामीणों ने बीड़ी पत्ता को गांव से बाहर ले जाने का विरोध किया था। आरोप है कि 19 मई की रात मनिका थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ट्रैक्टर के माध्यम से बीड़ी पत्ता को कुंदरी रेंज के हिरींगबार भिजवा दिया।

विरोध पर जेल भेजने की चेतावनी का आरोप
ग्राम प्रधान ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने वाले ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद लोग पीछे हट गए। साथ ही यूनिट नंबर-225 और 226 में भी कथित रूप से अवैध फड़ी और खलिहान संचालित होने का दावा किया गया है।

जांच और कार्रवाई की मांग, पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार
ग्राम प्रधान ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजी गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है, हालांकि आरोपों पर पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !