Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Lohardaga Accident: लोहरदगा मे ट्रक की हुई बाइक से जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत

Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, हेजल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर शुरू की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और उनकी पहचान कराने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !