Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Maiyan Samman Update: झारखंड की मंईयांओं को डबल तोहफा, खाते में आएंगे एक साथ ₹5000, देखें Video

Maiyan Samman Update: झारखंड की करीब 56 लाख महिलाएं इन दिनों मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 21वीं और 22वीं किश्त का इंतजार कर रही हैं। अप्रैल महीने की 21वीं किश्त अब तक लाभुकों के खाते में नहीं पहुंची है, वहीं मई शुरू होने के साथ 22वीं किश्त भी लंबित हो गई है। ऐसे में अब राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।

10 मई से शुरू होगा दोनों किश्तों का भुगतान
सरकार ने फैसला लिया है कि लंबित दोनों किश्तों की राशि एक साथ लाभुक महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। यानी इस बार महिलाओं को कुल ₹5000 की सहायता राशि मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार 10 मई से भुगतान प्रक्रिया शुरू हो सकती है। एक साथ दो किश्त मिलने से महिलाओं को घरेलू और जरूरी खर्चों में बड़ी मदद मिलेगी।

8500 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि होगी जारी
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा राज्य के लगभग सभी जिलों के लिए 8500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी किए जाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर महीने तक के भुगतान को ध्यान में रखकर जारी की जाएगी, ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिलता रहे।

हर महीने ₹2500 देकर महिलाओं को किया जा रहा सशक्त
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। अब दो किश्तों का एक साथ भुगतान होने से राज्य की लाखों मंईयांओं को बड़ी राहत मिलने वाली है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !