Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Medininagar News : मेदिनीनगर में हत्या का खुलासा, मौसेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध बना वजह

Medininagar News :  सतबरवा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। रविवार को डीएसपी राजेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।पुलिस के अनुसार पवन कुमार सिंह और सोनी देवी आपस में मौसेरे भाई-बहन थे और दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था। इसी रिश्ते को लेकर परिवार में लंबे समय से नाराजगी चल रही थी।

प्रेम संबंध को लेकर हुआ विवाद, डंडे से वार कर हत्या

जानकारी के मुताबिक 15 मई की रात पवन कुमार सिंह सोनी देवी से मिलने उसके मायके पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सोनी देवी के पिता रवि सिंह, जो पवन के मौसा भी हैं, ने पीछे से बांस के डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि पवन कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

आत्महत्या दिखाने के लिए रची गई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। आरोप है कि रवि सिंह शव को कंधे पर उठाकर दुलसुलमा पहाड़ी ले गए और पेड़ पर फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।
पुलिस ने आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !