Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Morena Accident: मुरैना में तेज रफ्तार सफारी ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम

Morena Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की जान चली गई. अंबाह थाना क्षेत्र के किशनपुरा बंबा के पास तेज रफ्तार सफारी वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.



शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पलना गांव के रहने वाले रामहेत छारी, पुष्पेंद्र उर्फ बल्लू राजावत और कुम्हेर सिंह अंबाह में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम से लौटते समय वे पुष्पेंद्र उर्फ बल्लू राजावत को उनके घर छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान किशनपुरा बंबा के पास बाइक की रफ्तार धीमी होते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.


जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों ने तोड़ा दम
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले अंबाह अस्पताल पहुंचाया गया. हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया. इलाज के दौरान तीनों घायलों की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में मातम पसर गया.


हादसे के बाद हाईवे पर लगी भीड़. पुलिस जांच में जुटी
दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को सामान्य किया. पुलिस ने सफारी वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. हादसे के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !