Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

NEET Exam Update: NEET UG 2026 री एग्जाम की नई तारीख घोषित, 22 लाख छात्रों को फिर देनी होगी परीक्षा

NEET Exam Update: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर री एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान किया. पेपर लीक विवाद और परीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवालों के बीच अब देशभर के करीब 22 लाख छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी. सरकार ने इस पूरे मामले में सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलावों की भी घोषणा की है. साथ ही अगले साल से परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड करने का फैसला भी लिया गया है.
21 जून को होगा NEET UG 2026 री एग्जाम
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि एनटीए अब 21 जून को NEET UG री एग्जाम आयोजित करेगी. छात्रों को 14 जून तक एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे. सरकार ने यह भी कहा है कि परीक्षा के दिन छात्रों के आवागमन और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े.

इसके अलावा छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा. परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले उम्मीदवार अपने पसंदीदा सेंटर का चयन कर सकेंगे. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि री एग्जाम के लिए छात्रों से किसी तरह की अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी.

परीक्षा में मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय
इस बार परीक्षा प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव भी किया गया है. शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्रों और अभिभावकों की ओर से यह शिकायत लगातार सामने आ रही थी कि OMR शीट पर शुरुआत और अंत में हस्ताक्षर जैसी औपचारिकताओं में काफी समय चला जाता है. इससे छात्रों का मुख्य परीक्षा समय प्रभावित हो रहा था. इसी को ध्यान में रखते हुए अब परीक्षा अवधि में 15 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ दिया गया है. पहले परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होती थी, लेकिन अब छात्रों को कुल 15 मिनट ज्यादा मिलेंगे ताकि वे बिना दबाव के परीक्षा पूरी कर सकें.

पेपर लीक माफिया पर सरकार का सख्त एक्शन
पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार ने इस बार बेहद सख्त रुख अपनाया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साफ कहा कि पेपर लीक माफिया को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस पूरे मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है. उन्होंने कहा कि परीक्षा माफिया के खिलाफ यह लंबी लड़ाई है और 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. सरकार का कहना है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे.

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर भी सरकार सतर्क
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि कई सोशल मीडिया हैंडल गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. इससे छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है. उन्होंने कहा कि पूरे सिस्टम को चुनौती देने की कोशिश की जा रही है. सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी है. सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की तैयारी में है. मंत्री ने कहा कि इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी NEET परीक्षा
NEET UG परीक्षा को लेकर सबसे बड़ा बदलाव अगले साल से लागू होगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि अब NEET परीक्षा OMR शीट के बजाय कंप्यूटर बेस्ड फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी.

सरकार का मानना है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा से पारदर्शिता बढ़ेगी और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है.

छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच लिया गया बड़ा फैसला
सरकार ने माना कि री एग्जाम का फैसला लाखों छात्रों के लिए मानसिक दबाव और चिंता बढ़ाने वाला है. लेकिन शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश और शिक्षा व्यवस्था के हित में यह कठिन फैसला लेना जरूरी था. अब छात्रों की नजर 21 जून को होने वाली परीक्षा पर टिकी है और उम्मीद की जा रही है कि इस बार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !