Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

National News : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अभियान तेज

National News : सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत डिपके ने NEET-UG 2026 पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को मुद्दा बनाते हुए ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।


अभिजीत डिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर लोगों से इस अभियान का समर्थन करने की अपील की। वीडियो में उन्होंने कहा कि अब “सिस्टम को जवाबदेह बनाने का समय आ गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था की खामियों की वजह से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।


सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ा CJP का प्रभाव, युवाओं में दिख रहा समर्थन


बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स करोड़ों में पहुंच गए हैं और उसने कई बड़े राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स को पीछे छोड़ दिया है।

इस अभियान की शुरुआत ऐसे समय हुई है, जब NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। CJP ने दावा किया है कि पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है।


व्यंग्य से आंदोलन तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी


कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक व्यंग्यात्मक डिजिटल अभियान के रूप में हुई थी। यह अभियान उस बयान के बाद चर्चा में आया, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। इसके बाद इस नाम से एक ऑनलाइन आंदोलन शुरू हुआ, जिसने बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक जवाबदेही जैसे मुद्दों को उठाना शुरू किया।

हालांकि, CJP किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने इसे राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !