Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Oddisa News: कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, ICU के 10 मरीजों की मौत की आशंका

Oddisa News: ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर यूनिट में सोमवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 मरीजों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. मरने वाले सभी मरीज ट्रॉमा केयर के आईसीयू में भर्ती थे.


9 मरीजों की मौत 

मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि आईसीयू में मौजूद मरीजों को तुरंत बाहर निकालना मुश्किल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि सात मरीजों की मौत आईसीयू के अंदर ही हो गई, जबकि तीन अन्य मरीजों ने दम तोड़ दिया जब उन्हें बचाव के दौरान दूसरे वार्ड में ले जाया जा रहा था. इस हादसे में पांच अन्य मरीज गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है.

दमकल विभाग मौके पर पहुंची 
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया. अस्पताल के कर्मचारियों और दमकलकर्मियों ने मिलकर कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया.

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद घायल मरीजों से मुलाकात की.

मुख्यमंत्री मांझी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दमकलकर्मियों और अस्पताल स्टाफ की तत्परता से कई लोगों की जान बचाई जा सकी.

25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा
इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !