Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Pakur News: पाकुड़ दौरे पर रघुवर दास, अधूरे पड़े 217 करोड़ की जलापूर्ति योजना को लेकर उठाए सवाल

Pakur: पाकुड़ पहुंचने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने परिसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कई मुद्दों पर चिंता जताई।

लिट्टीपाड़ा की जलापूर्ति योजना पर नाराजगी
बैठक के दौरान उन्होंने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में लंबित पड़ी बहु जलापूर्ति योजना को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में इस योजना के लिए करीब 217 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके, लेकिन आज तक यह योजना पूरी नहीं हो सकी।

आदिवासी क्षेत्र में पेयजल संकट बरकरार
उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा एक आदिवासी बहुल इलाका है, जहां आज भी लोग प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं। साफ पानी की सुविधा नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल
रघुवर दास ने वर्तमान स्थिति पर असंतोष जताते हुए कहा कि इतने बड़े बजट की योजना के बावजूद काम अधूरा रहना चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के लोगों को अब तक शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

जल संकट दूर करने की उठाई मांग
उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस योजना को पूरा करने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !