Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Pakur News: पाकुड़ में 4 आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, DC मेघा भारद्वाज ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Pakur: पाकुड़ समाहरणालय में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मृत सरकारी कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरित किए. यह नियुक्तियां 4 अगस्त 2026 को अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा के आधार पर दी गई हैं.

चार लोगों की हुई नियुक्ति
नियुक्ति पाने वालों में खोकन लेट को सहायक सह कंप्यूटर संचालक, शीला माल और सरवन राय को अनुसेवक नियुक्त किया गया. वहीं, शिक्षा विभाग में समीर मरांडी को निम्नवर्गीय लिपिक सह कंप्यूटर संचालक के पद पर नियुक्ति मिली.

ईमानदारी से काम करने की सलाह
नियुक्ति पत्र देते हुए उपायुक्त ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति मुश्किल दौर से गुजर रहे परिवारों के लिए सहारा देने वाली व्यवस्था है. डीसी ने कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा के जरिए जनहित में योगदान देने का अवसर मिलता है. उपायुक्त ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त कर्मी अपने कार्यों से जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की गरिमा को मजबूत करेंगे.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !