Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Pakur News : लिट्टीपाड़ा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत, एक गंभीर

Pakur News : जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना साहिबगंज-गोविंदपुर एक्सप्रेस वे पर धुंदापहाड़ी पुल के समीप हुई।मिली जानकारी के अनुसार, फूलपहाड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय वकील मरांडी, 18 वर्षीय पुलिस हांसदा और 18 वर्षीय संग्राम हांसदा एक ही मोटरसाइकिल से लिट्टीपाड़ा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान धुंदापहाड़ी पुल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वकील मरांडी और पुलिस हांसदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत गंभीर

हादसे में घायल संग्राम हांसदा को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !