Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Palamu Crime News: पलामू गार्ड हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और स्कूटी जब्त

Palamu: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड स्थित जेएमडी (JMD) कॉम्प्लेक्स के गार्ड विनोद पांडेय की सिर में गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को धर दबोचा है। पूछताछ के दौरान इस खौफनाक वारदात के पीछे की रंजिश और पूरी साजिश का खुलासा हो गया है।

बर्थडे पार्टी विवाद की खुन्नस में रची गई थी हत्या की साजिश 
पुलिस जांच के मुताबिक, वारदात की जड़ें 16 जुलाई को जेएमडी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक जन्मदिन समारोह से जुड़ी हैं। उस दौरान कुछ युवकों का होटल मैनेजर के साथ तीखा विवाद हो गया था, जिसे लेकर आरोपियों ने मन में रंजिश पाल ली थी। इसी बदले की आग में आरोपियों ने साजिश रची और 26 जुलाई की रात कॉम्प्लेक्स पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात गार्ड विनोद पांडेय को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोखराहा से पकड़े गए तीनों आरोपी, हथियार भी बरामद 
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा छेचानी टोला में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से अनुभूति सिंह उर्फ उड्डी, गोल्डेन यादव और चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा, 7.65 एमएम की दो जिंदा गोलियां और काले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी जब्त की गई है।

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास, अन्य की संलिप्तता की जांच जारी 
पकड़े गए आरोपियों में से चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और रंगदारी से संबंधित मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस वारदात में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !