Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Palamu News: अज्ञात बाइक से टकराने के बाद युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।


रोशन नामक युवक की बाइक की टक्कर से हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, कोनवाई गांव के रहने वाले अशोक प्रसाद सोनी का 22 साल का बेटा रोशन कुमार सोनी मंगलवार रात करीब 8 बजे बाइक से सगालिम बाजार गया था। जब वो घर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर किसी अज्ञात बाइक से हो गई।


अस्पताल ले जाते समय मौत युवक की मौत 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोशन बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसके परिवार घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस जांच में जुटी, परिवार में मातम का माहौल 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। एएसआई सुशीला तियू और जवान महेंद्र कुमार ने परिजनों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस अब उस अज्ञात बाइक और उसके चालक की तलाश में जुटी गई है। 


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !