Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Palamu News: आईटीबीपी जवान संजय पासवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, गांव में उमड़ा जनसैलाब

Palamu News: पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी आईटीबीपी जवान संजय पासवान का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो पूरा इलाका शोक में डूब गया. जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और आसपास के गांवों के लोग पहुंचे.
परिजनों के अनुसार संजय पासवान कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 3 जून की सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल भावुक हो गया. लोगों ने "भारत माता की जय" और "संजय पासवान अमर रहें" के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी. ग्रामीणों ने उनके देश सेवा के योगदान को याद करते हुए अंतिम दर्शन किए.

अंतिम संस्कार के दौरान आईटीबीपी के जवानों ने सैन्य परंपरा के अनुसार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. जवानों ने अंतिम सलामी देकर देश के वीर सपूत को सम्मान के साथ विदाई दी.

संजय पासवान की अंतिम यात्रा में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. पूरी यात्रा के दौरान माहौल गमगीन रहा और हर किसी की आंखें नम थीं.

संजय पासवान अपने पीछे चार बेटियां, एक बेटा और परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं. उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने परिवार को इस कठिन समय में साथ देने का भरोसा दिलाया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !