Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Palamu News: सोन नदी में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान गहराई में फिसला पैर

Palamu News: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शिवाबीघा गांव के रहने वाले संजय राम की सोन नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है.


सोन नदी में नहाने के दौरान मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, संजय राम डीलापर से लौटने के बाद सोन नदी में नहाने के लिए गया था. स्नान करते समय वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चला गया. पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वह डूब गया और देखते ही देखते लापता हो गया.

काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद दादरा गांव के सामने सोन नदी से युवक का शव बाहर निकाला गया इसके बाद एंबुलेंस से उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल में कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !