Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Palamu News: हुसैनाबाद में बिजली के खंभे से टकराकर पलटी पिकअप वाहन , 11 हजार वोल्ट लाइन क्षतिग्रस्त

Palamu: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में जपला-दंगवार मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के खंभे से जा भिड़ा। हादसा दुलहर गांव के समीप हुआ, जहां टक्कर के बाद वाहन सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में एक बिजली का खंभा पूरी तरह धराशायी हो गया, जबकि दूसरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

नियंत्रण खोने के बाद हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन दंगवार की ओर से जपला की तरफ जा रहा था। दुलहर गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन पलट गया और विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए।

बिजली बंद रहने से टली बड़ी अनहोनी
राहत की बात यह रही कि हादसे के समय 11 हजार वोल्ट की लाइन में बिजली आपूर्ति बंद थी। यदि उस समय लाइन चालू रहती तो दुर्घटना और भी गंभीर हो सकती थी। समय रहते बिजली बंद होने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर कर्मचारियों ने 11 हजार वोल्ट लाइन के जंपर को अलग कर प्रभावित हिस्से की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

मरम्मत के बाद सामान्य होगी बिजली आपूर्ति
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से बहाल कर दी गई है। वहीं, क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत और लाइन दुरुस्त होने के बाद प्रभावित इलाके में भी बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !