Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Palamu News : रेलवे ट्रैक के पास अधेड़ का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Palamu News : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र स्थित सिंगरा खुर्द में बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान शशिकांत शुक्ला के रूप में हुई है।


स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा देखा और इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


बताया जा रहा है कि शशिकांत शुक्ला का घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !