Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Palamu News : स्कूल से टीसी लेने निकली छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Palamu News : पलामू जिले के हुसैनाबाद में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनपुरवा गांव निवासी सतेंद्र मेहता की पुत्री बबिता कुमारी के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, बबिता कुमारी स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। शव के पास मिले एडमिट कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला, हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार तथा जपला आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !