Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Palamu Wedding Tragedy: शादी के मंच पर हुआ दर्दनाक हादसा, जयमाला के दौरान दूल्हे की मां की मौत

Palamu Wedding Tragedy: मेदिनीनगर में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त दर्दनाक घटना हो गई, जब जयमाला कार्यक्रम के बीच दूल्हे की मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह गम में बदल गया.
जयमाला के दौरान बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के रंका बाजार निवासी जय अग्रवाल के पुत्र प्रिंस अग्रवाल की शादी मेदिनीनगर के एक लॉज में हो रही थी. वधू पक्ष पटना से समारोह में शामिल होने पहुंचा था. द्वारपूजा के बाद जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू हुई, उसी दौरान दूल्हे की 55 वर्षीय मां यशोदा देवी मंच के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं.

अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान
परिजन बिना देर किए उन्हें मेदिनीनगर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है. हालांकि, चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम पुष्टि होगी.

शादी की रस्में पूरी, घर पहुंचा शव
घटना के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने जरूरी वैवाहिक रस्में शांत माहौल में पूरी कराईं. देर रात नवविवाहित जोड़ा रंका पहुंचा, जबकि शुक्रवार सुबह यशोदा देवी का शव उनके घर लाया गया. घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग परिवार के घर पहुंचे. पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !