Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Platform Charge Hike: Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा एकस्ट्रा चार्ज

Platform Charge Hike: फूड डिलीवरी ऐप Zomato ने अपना प्लेटफॉर्म फीस  फिर से बढ़ा दिया है। अब हर ऑर्डर पर आपको पहले के 12.50 रुपये की जगह 14.90 रुपये देने होंगे। यानी अब 2.40 रुपये बढ़ा दिया गया  है। इससे पहले सितंबर 2025 में भी कंपनी ने फीस बढ़ाई थी। वहीं, Swiggy फिलहाल हर ऑर्डर पर 14.99 रुपये प्लेटफॉर्म फीस ले रही है। आमतौर पर दोनों कंपनियां अपनी फीस लगभग बराबर ही रखती हैं, इसलिए माना जा रहा है कि स्विगी भी जल्द फीस बढ़ा सकती है।

प्लेटफॉर्म फीस क्यों बढ़ाई गई?
दरअसल, फूड डिलीवरी मार्केट में अब कॉम्पिटिशन तेज हो गया है। हाल ही में Rapido ने बेंगलुरु में अपनी नई फूड डिलीवरी सर्विस “Only”शुरू की है। कंपनी का कहना है कि वो डिलीवरी फीस के अलावा कोई extra चार्ज नहीं लेगी। ऐसे में बाकी कंपनियों पर दबाव बढ़ सकता है।
इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से डिलीवरी का खर्च भी बढ़ रहा है। इससे कंपनियों के ऑपरेशन महंगे हो रहे हैं, जिसका असर सीधे ग्राहकों के जेब पर पड़ रहा है।

शेयर बाजार पर भी असर
फीस बढ़ाने के बाद कंपनी के शेयर में भी हल्की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी का शेयर करीब 1.22 फीसदी चढ़कर 231.70 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि इससे पहले वाले दिन इसमें गिरावट भी आई थी।
कुल मिलाकर, अब फूड ऑर्डर करना थोड़ा और महंगा पड़ सकता है, क्योंकि छोटी-छोटी फीस मिलकर आपका पूरा बिल बढ़ा देती हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !