Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Railway News: चलती ट्रेन के लोको पर पथराव, सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट घायल

Railway News: नई दिल्ली से चेन्नई जा रही ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। आंध्र प्रदेश के सिंगरायकोंडा क्षेत्र के पास असामाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन संख्या 12616 के लोको पर भारी वस्तुएं फेंक दीं। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, पथराव के दौरान लोको में तैनात सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट एम. जयराम को चोट लगी। घटना के बाद ट्रेन को नजदीकी स्टेशन पर रोका गया और घायल लोको पायलट को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, घायल लोको पायलट की स्थिति फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !