Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Railway News: जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्री ने टाटानगर स्टेशन पर दर्ज कराई शिकायत

Railway News: टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है. हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के बार-बार लेट होने से नाराज एक यात्री ने बुधवार को टाटानगर स्टेशन की शिकायत पुस्तिका में अपनी आपत्ति दर्ज कराई.

यात्रियों के अनुसार, सिर्फ जनशताब्दी ही नहीं बल्कि कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी पिछले कुछ दिनों से प्रभावित रहा है. ट्रेनों के घंटों विलंब से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मंगलवार को टाटा-गुवा मेमू करीब ढाई घंटे, पुरुलिया-झारग्राम मेमू लगभग ढाई घंटे, बरकाकाना-टाटा मेमू डेढ़ घंटे से अधिक, राउरकेला-टाटा मेमू पांच घंटे से ज्यादा और बड़बिल-टाटा मेमू साढ़े छह घंटे से अधिक देरी से चली.

वहीं मुंबई रूट की कई ट्रेनें भी लगातार देरी से चलने की शिकायत यात्रियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है. यात्रियों का कहना है कि रेलवे को समय पर परिचालन सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि रोजाना सफर करने वाले लोगों को परेशानी न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !