Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Railway News: टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में बढ़ेंगे डिब्बे, वीकेंड पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Railway News: टाटानगर से बक्सर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. यात्रियों की भारी भीड़ और आरक्षित कोचों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल ने शनिवार और रविवार को ट्रेन में अतिरिक्त जनरल कोच लगाने का आदेश जारी किया है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन द्वारा यह निर्णय लिया गया है ताकि वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान कम असुविधा हो और कोच में दबाव कम किया जा सके.

अन्य ट्रेनों में भी जोड़े जा रहे है कोच 
रेलवे सूत्रों के अनुसार, केवल टाटानगर ही नहीं बल्कि रांची और राउरकेला सहित जोन के विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों से खुलने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों में भी आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं. शुक्रवार को जारी हुए इस आदेश के बाद अब सप्ताहांत (वीकेंड) पर यात्रियों को बर्थ और जगह मिलने में पहले से अधिक सहूलियत होगी. इस कदम से जनरल और आरक्षित, दोनों श्रेणियों के यात्रियों को सफर में राहत मिलने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !