Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Railway Updates: अब राखामाइंस स्टेशन पर भी रुकेगी उत्कल एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी मंजूरी

Railway Updates: पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को अब राखामाइंस स्टेशन पर भी ठहराव (स्टॉपेज) दिया गया है. रेलवे बोर्ड के इस निर्णय की आधिकारिक जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद विद्युत वरण महतो को पत्र भेजकर साझा की है.

सांसद की पहल पर मिली स्वीकृति
राखामाइंस स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी. सांसद विद्युत वरण महतो ने इस संबंध में रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर स्थानीय यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया था. रेल मंत्री ने इस पर मुहर लगाते हुए पुष्टि की है कि अप और डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनों का ठहराव अब इस स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाएगा.

ऐप अपडेट होने का इंतजार, ग्रामीणों में उत्साह
हालांकि रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन वर्तमान में रेलवे ऐप्स पर अभी यह ठहराव अपडेट होना बाकी है. तकनीकी रूप से सिस्टम अपडेट होते ही यात्रियों को टिकट बुकिंग में भी यह स्टेशन विकल्प के रूप में दिखने लगेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !