Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Ramgarh News: मौत की घाटी बनी चुट्टूपालू, मछली लदे ट्रक के उड़े परखच्चे, चालक की मौत, खलासी गंभीर

Ramgarh News: रामगढ़ थाना क्षेत्र की चुट्टूपालू घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे में मछली लदे ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर मछलियां बिखर गईं.

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या AP16TE-6607 रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान चुट्टूपालू घाटी के गड़के मोड़ के पास ट्रक ने आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक का केबिन बुरी तरह दब गया, जिससे चालक और खलासी अंदर फंस गए. हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक की भिड़ंत किसी बड़े मालवाहक वाहन, संभवतः ट्रेलर या कंटेनर से हुई है. दुर्घटना के बाद सड़क पर मछलियां फैल जाने से कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल खलासी का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !